LOADING

Type to search

डोटासरा पर मंत्री रावत का तीखा हमला, बोले—“भ्रम की राजनीति छोड़ें विपक्ष”

Local

डोटासरा पर मंत्री रावत का तीखा हमला, बोले—“भ्रम की राजनीति छोड़ें विपक्ष”

Share

उदयपुर, 4 मई : जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश रावत ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “झूठ का ढोल” करार दिया। उदयपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रावत ने कहा कि विपक्ष जिम्मेदार भूमिका निभाने के बजाय भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
रावत ने कहा कि डोटासरा बिना तथ्य जांचे बयान देते हैं और सुबह से शाम तक बिना सत्य-असत्य सोचे बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता को गुमराह करने के बजाय रचनात्मक सुझाव देने चाहिए। “हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन कभी भ्रम फैलाने की राजनीति नहीं की,” उन्होंने जोड़ा।
मंत्री ने भजनलाल सरकार को किसान और आमजन की भावनाओं के अनुरूप काम करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि सरकार न दबाव में आती है और न ही डरती है। “हमारा लक्ष्य गुड गवर्नेंस और जनता का अधिकतम हित है,”   उन्होंने दोहराया कि विपक्ष को नकारात्मक राजनीति छोड़कर जनता के हित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
10 हजार करोड़ की जल परियोजना पर काम
रावत ने बताया कि जाखम बांध से जयसमंद, बड़गांव, मातृकुंडिया होते हुए मेजा बांध (भीलवाड़ा) तक पानी डायवर्जन की बड़ी परियोजना पर काम तेज है। इसके लिए करीब 12.5 करोड़ रुपए की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 हजार करोड़ की लागत वाली इस योजना से सिंचाई और पेयजल की बड़ी समस्या का समाधान होगा।
उन्होंने बताया कि उदयपुर जोन में पिछले दो वर्षों में 678 करोड़ और वर्ष 2026-27 में 275 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। देवास थर्ड-फोर्थ परियोजनाओं पर काम जारी है, जबकि मावली के पास बागोलिया फीडर (200 करोड़) से 3700 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। राजसमंद के खारी फीडर पर भी 121 करोड़ रुपए का कार्य प्रगति पर है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *