LOADING

Type to search

भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान का आयोजन महाराणा प्रताप को श्रीमद् भगवत गीता का ज्ञान

Local

भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान का आयोजन महाराणा प्रताप को श्रीमद् भगवत गीता का ज्ञान

Share

उदयपुर, 4 मई: भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी ने 486वीं महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजकीय आवासीय जनजातीय कन्या मॉडल स्कूल, ढीकली में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय छात्राओं को भगवद गीता के माध्यम से महाराणा प्रताप के प्रेरणादायक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
गोस्वामी ने बताया कि महाराणा प्रताप की माता जयवंता बाई ने उन्हें गीता का ज्ञान दिया, जिसके आधार पर उन्होंने मेवाड़ की आन-बान और शान की रक्षा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान नीता व्यास ने की तथा संचालन जिला साक्षरता अधिकारी महिपाल सिंह राठौड़ ने किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर गोविंद सिंह भारद्वाज, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, प्रदेश संयोजक राज कुलदीप सिंह, मेवाड़ संभाग संयोजक सुनील त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रवर्तन निदेशालय सत्येंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रामकृष्ण गोस्वामी ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से भेंट कर प्रशासनिक सुधार, अपराध नियंत्रण, मानवाधिकार संरक्षण, कर्मयोगी भारत निर्माण योजना एवं नैतिक चेतना के विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। लोक संवाद कार्यक्रम के आयोजन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही मिशन कर्मयोगी योजना के अंतर्गत भगवद गीता की प्रति जिला प्रशासन एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण सचिव को भेंट की गई।मुख्य मीडिया प्रभारी राव गोपाल सिंह आसोलिया ने बताया कि आज
5 मई को प्रताप स्मारक, कुंभलगढ़ एवं चेतक स्मारक, हल्दीघाटी पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात हल्दीघाटी स्थित महाराणा प्रताप संग्रहालय के सभागार में “प्रताप चेतना यात्रा” के संबंध में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया , जिसका संयोजन भूपेंद्र श्रीमाली द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *