LOADING

Type to search

70 की उम्र में जज्बा: साइकिल से 32 हजार किमी, नशा मुक्ति का संदेश

Local

70 की उम्र में जज्बा: साइकिल से 32 हजार किमी, नशा मुक्ति का संदेश

Share

5 साल में 22 राज्यों का सफर, राजसमंद पहुंचकर युवाओं को किया प्रेरित
राजसमंद, 5 मई:
जहां लोग 70 की उम्र में आराम चुनते हैं, वहीं हरियाणा के सुभाष बिश्नोई ने साइकिल पर देशभर की यात्रा कर मिसाल पेश की है। वर्ष 2021 में हिसार से शुरू हुई उनकी यात्रा अब तक 22 राज्यों में करीब 32,000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
राजसमंद पहुंचकर बिश्नोई ने पिपलांत्री गांव, द्वारिकाधीश मंदिर, त्रिशूल उद्यान और ऐतिहासिक राजसमंद झील की नौ चौकी पाल सहित कई स्थलों का भ्रमण किया। झील की सुंदरता से प्रभावित होकर उन्होंने यहां अधिक समय बिताया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।
नौ चौकी स्विमिंग क्लब के अंतरराष्ट्रीय तैराक जगदीश तेली सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बिश्नोई ने युवाओं से नशे से दूर रहने और पर्यावरण बचाने की अपील की। उनका कहना है कि संकल्प और सकारात्मक सोच से उम्र कभी बाधा नहीं बनती।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *