LOADING

Type to search

आईवीएफ सेंटर्स पर सख्ती: उदयपुर के दो केंद्रों का पंजीकरण निलंबित

Local

आईवीएफ सेंटर्स पर सख्ती: उदयपुर के दो केंद्रों का पंजीकरण निलंबित

Share

अनियमितताओं पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, 28 सेंटरों की जांच जारी
उदयपुर, 5 मई
: राज्य सरकार ने आईवीएफ सेंटर्स में अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए उदयपुर के दो केंद्रों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के निर्देश पर गठित टीमों ने जिले में 28 आईवीएफ सेंटर्स का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान अमर आशीष हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर और सम्पत एआरटी बैंक में दस्तावेजों में गंभीर कमियां पाई गईं, जिसके बाद इनके एआरटी बैंक, क्लिनिक और सरोगेसी यूनिट के पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि एआरटी विनियमन अधिनियम 2021 और सरोगेसी कानूनों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्य केंद्रों की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में नियमित निरीक्षण जारी रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का भी ऐलान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *