डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की जयंती मनाई
Share
उदयपुर, 7 मई: धानमंडी स्थित “रक्षाबंधन” कांग्रेस मीडिया सेंटर पर महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस सेवादल के संस्थापक और समाजसेवी डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि डॉ. हार्डीकर सेवा, समर्पण और सामाजिक चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए समर्पित किया। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों के संरक्षण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
उन्होंने कहा कि सच्ची राष्ट्रसेवा पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा भाव से होती है। डॉ. हार्डीकर ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत किया, जिसकी आज विशेष आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, रोहित पांडे, योकल कांतिवाल, अंकित साहू, पुरुषोत्तम मोची, करण साहू, बालकृष्ण वैष्णव और सावन साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
