LOADING

Type to search

“माँ” को समर्पित होगा सुरों का भावपूर्ण उत्सव

Local

“माँ” को समर्पित होगा सुरों का भावपूर्ण उत्सव

Share

सुरों की मंडली संस्था का संगीतमय मातृत्व दिवस 10 मई को
उदयपुर, 7 मई:
सुरों की मंडली संस्था द्वारा मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में “माँ” को समर्पित एक भावनात्मक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, शोभागपुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम में कलाकार माँ पर आधारित मधुर और भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करना है। संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने कहा कि संगीत के माध्यम से माँ के त्याग, स्नेह और आशीर्वाद को नमन किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि संस्था सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आयोजन को सफल बनाने में विष्णु वैष्णव, नूतन वेदी, गोपाल गोठवाल और विकास स्वर्णकार विशेष भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *