LOADING

Type to search

बीसीआई उत्सव की पहली ऑफिशियल मीटिंग सम्पन्न, बिजनेस नेटवर्किंग पर जोर

Local

बीसीआई उत्सव की पहली ऑफिशियल मीटिंग सम्पन्न, बिजनेस नेटवर्किंग पर जोर

Share

“गिव एंड ग्रो” के मंत्र के साथ उद्यमियों ने साझा किए नए अवसर और सहयोग के विचार
उदयपुर, 10 मई:
बीसीआई उत्सव की पहली ऑफिशियल मीटिंग होटल हावर्ड जॉनसन में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई, जिसमें इवेंट इंडस्ट्री सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और बिजनेस लीडर्स ने भाग लिया। बैठक में बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल सिस्टम और आपसी सहयोग के जरिए नए अवसर विकसित करने पर मंथन किया गया।
कार्यक्रम में सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए “गिव एंड ग्रो” और “गिव एंड गो” के मूल मंत्र के साथ मजबूत बिजनेस नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में प्रभावी नेटवर्किंग ही व्यवसाय विस्तार और नए अवसरों की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।
बीसीआई फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई केवल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि उद्यमियों को परिवार की तरह जोड़ने वाला सशक्त संगठन बन रहा है। गेस्ट स्पीकर विप्लव कुमार जैन ने ट्रस्ट और रिलेशनशिप को बिजनेस ग्रोथ का आधार बताया।
प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को एक मंच पर लाकर कोलैबोरेशन और नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम में आलोक गुप्ता, पूजा देविजा, हीना पथिक सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *