LOADING

Type to search

“अभिव्यक्ति” महोत्सव में नृत्य प्रतिभाओं ने बांधा समां

education

“अभिव्यक्ति” महोत्सव में नृत्य प्रतिभाओं ने बांधा समां

Share

ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सांस्कृतिक आयोजन में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
उदयपुर, 10 मई:
Aishwarya Group of Colleges के 30वें स्थापना वर्ष पर आयोजित पांच दिवसीय “अभिव्यक्ति” सांस्कृतिक महोत्सव का चौथा दिन रंग, संगीत और ऊर्जा से सराबोर रहा। विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ग्रुप डांस, सोलो डांस, डुएट, ट्रेडिशनल और प्रॉप डांस प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. धीरज प्रकाश जोशी ने कहा कि नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और संस्कृति की अभिव्यक्ति है।
प्राचार्य डॉ. गजाराम सिरवी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मकता को नया मंच प्रदान करते हैं। निर्णायक मंडल में शैली श्रीवास्तव, आभा शीर्षिकर और नूतन सेंगर शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *