LOADING

Type to search

उधार नहीं मिला तो दुकान में लगाई आग, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

crime

उधार नहीं मिला तो दुकान में लगाई आग, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

Share

कार में तोड़फोड़ के बाद बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर की आगजनी, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़, 10 मई:
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में उधार सामान नहीं देने पर बदमाशों ने एक दुकान में आग लगा दी और घर के बाहर खड़ी कार में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
घटना बरवाड़ा नाका निवासी राधेश्याम रेगर के साथ हुई, जिनकी किराना, टायर पंचर और वेल्डिंग की दुकान है। शिकायत के अनुसार 8 मई की रात कुछ युवक दुकान पर उधार सामान लेने पहुंचे थे। मना करने पर विवाद हुआ और आरोपी वहां से चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और घर के बाहर खड़ी ओमनी वैन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकियां दीं और दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
आगजनी में दुकान का सामान जलकर राख हो गया, जबकि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। थाना अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *