ब्रह्माकुमारी संस्थान में नर्स सम्मान समारोह आयोजित
Share
उदयपुर, 11 मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मोती मगरी द्वारा नर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रीता बहन ने कहा कि नर्सें सेवा, सहानुभूति एवं समर्पण भाव से मरीजों की देखभाल करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि नर्सें राजयोग मेडिटेशन के साथ सेवा करें तो मरीजों को मानसिक रूप से भी लाभ मिलता है।
कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की नर्सिंगकर्मियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी बहन एवं रूबी बहन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
