LOADING

Type to search

मृत्युभोज विवाद पर समाज में बढ़ा तनाव

Local

मृत्युभोज विवाद पर समाज में बढ़ा तनाव

Share

उदयपुर, 12 मई: अखिल भारतीय बेगड़ा कलाल समाज संस्था ने समाज में मृत्युभोज जैसी कुरीति को बढ़ावा देने और समाज अध्यक्ष की छवि धूमिल करने के आरोप में जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समाज प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से समाज अध्यक्ष भैरूलाल कलाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे समाज में विवाद की स्थिति बन गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि समाज ने सात माह पूर्व सर्वसम्मति से मृत्युभोज में मिठाई भोजन पर रोक लगाने का निर्णय लिया था, लेकिन कुछ लोग इसे दोबारा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर 7 मई को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में सविना थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। संस्था ने अध्यक्ष भैरूलाल कलाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मृत्युभोज को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान उदयपुर सहित पांच संभागों और अहमदाबाद उपशाखा से करीब 200 समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *