LOADING

Type to search

निशुल्क भोजन वितरण संस्थान ने मनाया आठवां स्थापना दिवस

Health

निशुल्क भोजन वितरण संस्थान ने मनाया आठवां स्थापना दिवस

Share


आरएनटी अस्पताल में रोजाना 600 जरूरतमंदों को कराया जा रहा भोजन
उदयपुर, 13 मई:
महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाले निशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का आठवां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता और समाजसेवी निर्मल कुमार पंडित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ दाधीच और संरक्षक शंकरलाल तेजवान ने बताया कि संस्थान वर्ष 2019 से अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन सेवा संचालित कर रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 600 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
समारोह में विधायक फूलसिंह मीणा ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल जैसे स्थान पर दुखी, परेशान और जरूरतमंद लोगों को दोनों समय भोजन कराना बेहद पुण्य का कार्य है। उन्होंने शहरवासियों से भी इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की।
ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार ऐसे परमार्थ कार्यों में योगदान देना चाहिए। समाजसेवी निर्मल पंडित ने संस्थान की यात्रा और सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि “भूखे को रोटी और प्यासे को पानी” उपलब्ध कराने का संकल्प संस्थान लगातार निभा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अमित भाणावत ने की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, समाजसेवी और संस्थान के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *