LOADING

Type to search

मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल यूनुस शेख का स्वागत

socal

मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल यूनुस शेख का स्वागत

Share

अंबावगढ़ दरगाह परिसर में कार्यकर्ताओं ने किया इस्तकबाल
उदयपुर, 13 मई:
मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर फैसल यूनुस शेख का उदयपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अंबावगढ़ स्थित गंजे शहीदा दरगाह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम महासभा उदयपुर टीम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका इस्तकबाल कर मुबारकबाद दी।
फैसल यूनुस शेख, मुस्लिम महासभा के संस्थापक स्वर्गीय यूनुस शेख के सुपुत्र हैं। इस अवसर पर अब्दुल अजीज, मुख्तियार शाह, रमजान अली, मोहम्मद अय्यूब तंवर, महबूब छीपा, रियाज खान, अल्ताफ हुसैन पठान, इकबाल गोरी, यासीन शेख और सलीम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
फैसल यूनुस शेख ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए जल्द नई नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महासभा की नींव उदयपुर में रखी गई थी और आज देशभर में संगठन समाजहित में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *