LOADING

Type to search

सीबीएसई 12वीं में सौम्या कोठारी का शानदार प्रदर्शन

education

सीबीएसई 12वीं में सौम्या कोठारी का शानदार प्रदर्शन

Share

97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरवत्र
उदयपुर, 13 मई:
शहर के भूपालपुरा निवासी एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या कोठारी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
सौम्या, अर्चना और संजय कोठारी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने सौम्या की उपलब्धि को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। परिवारजनों ने बताया कि सौम्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने पूरे समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *