LOADING

Type to search

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार

education

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार

Share

कीर्ति ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए, विद्यालय में खुशी का माहौल
उदयपुर, 13 मई:
माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञान संकाय में कीर्ति ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं संयम जैन और अवनी जैन ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखा गया।
विद्यालय के निदेशक अरुण मंडोत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्राचार्या गरिमा भाटी ने कहा कि विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और लगातार परिश्रम के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
संदीप डे ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के नियमित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को इस उत्कृष्ट परिणाम का प्रमुख कारण बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *