LOADING

Type to search

नाकाबंदी तोड़ भागी कार से 20 किलो चांदी बरामद

crime

नाकाबंदी तोड़ भागी कार से 20 किलो चांदी बरामद

Share

दस्तावेज नहीं दिखाने पर उदयपुर के दो युवक गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, 13 मई:
सदर थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 20 किलो चांदी की 8 सिल्लियां बरामद की हैं। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के चांदी ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार धनेत पुलिया पर बुधवार को नाकाबंदी के दौरान नीमच से उदयपुर जा रही एक अल्टो कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रुकवाया और तलाशी ली। जांच में कार से 19 किलो 802 ग्राम वजन की 8 चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं।
पुलिस ने कार में मौजूद मोहम्मद ईदरीश पुत्र गफूर बख्श शेख निवासी खेरोदा, उदयपुर और मयंक कुमार सोनी निवासी अमरपुरा, खेरोदा हाल रावलीपोल भिंडर से चांदी के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने चांदी जब्त कर दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चांदी कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। शुरुआती जांच में चांदी के चोरी या अवैध गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *