LOADING

Type to search

एमएमपीएस के विद्यार्थियों का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, अश्विन अग्रवाल ने हासिल किए 97.8 प्रतिशत अंक

education

एमएमपीएस के विद्यार्थियों का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, अश्विन अग्रवाल ने हासिल किए 97.8 प्रतिशत अंक

Share

उदयपुर, 13 मई: महाराणा मेवाड़ पब्लिक School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकायों में कुल 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।


वाणिज्य वर्ग में अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। मनन भंडारी और मानस्वी मंत्री ने 93.8 प्रतिशत, साहिल सोनी एवं कोमल प्रजापत ने 93.4 प्रतिशत तथा आरव नलवाया ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में मीशा चंदेरिया ने 92.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मानविकी वर्ग में मीशा सूरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मान्या टिबरवाल ने 94.6 प्रतिशत, अनमोल कालरा ने 94.4 प्रतिशत तथा भूमिका झाला ने 92.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं कृतिशा बिनीवाले और आयुषी कावड़िया ने क्रमशः 90.8 एवं 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ज्येष्ठा राठौर और लावण्या सिंह कविया ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विद्यालय के लिए यह भी गौरवपूर्ण रहा कि 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अमीना शाह, कोमल प्रजापत, मीशा सूरी, मान्या टिबरवाल और हर्षिल यादव ने पेंटिंग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। अश्विन अग्रवाल ने बिजनेस स्टडीज़ एवं एंटरप्रेन्योरशिप में पूर्ण अंक हासिल किए, जबकि भावना किरण ने हिंदुस्तानी संगीत गायन में 100 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका राखी त्रिवेदी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *