मुख्यमंत्री ग्राम रथ यात्रा का थूर में भव्य स्वागत
Share
विधायक प्रताप गमेती ने पुलिया और श्मशान विकास के लिए 2 करोड़ की घोषणा की
उदयपुर, 14 मई: थूर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सुसज्जित रथ का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को किसान हित, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चम्पावत ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक Pratap Gameti ने पंचायत क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की घोषणा करते हुए नदी पर पुलिया निर्माण तथा गमेती और मेघवाल समाज की श्मशान भूमि विकास के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत कराने की बात कही। घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष करण सिंह, पूर्व प्रधान खूबी लाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश, मंडल महामंत्री कन्हैया लाल जैन, अतिरिक्त बीडीओ हितेश जोशी और प्रशासक जगदीश चंद्र गाछा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रतन गाछा ने किया।
