LOADING

Type to search

डीपीएस उदयपुर का शानदार बोर्ड रिजल्ट

education

डीपीएस उदयपुर का शानदार बोर्ड रिजल्ट

Share

21 विद्यार्थियों ने हासिल किए 100 में 100 अंक, 179 छात्रों को विशिष्ट योग्यता
उदयपुर, 14 मई:
डीपीएस स्कूल उदयपुर ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम दर्ज किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं 21 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उदयपुर में एक विशेष उपलब्धि हासिल की।
कला संकाय में इरा राहपुत ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा दीयानंदिनी खुराना ने 97.8 प्रतिशत, सौम्या कोठारी ने 97.6 प्रतिशत, अवंतिका शक्तावत ने 96.4 प्रतिशत, तनुश्री शक्तावत ने 95.8 प्रतिशत, देशना मेहता एवं योगेंद्र सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञान संकाय में वैभव कच्छारा ने 94.8 प्रतिशत, देव गहलोत ने 94.4 प्रतिशत, दक्षिता अग्रवाल ने 93.6 प्रतिशत, शिनी बाबेल ने 93.2 प्रतिशत तथा श्रेष्ठ शर्मा एवं काव्य चिराग कोठारी ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वहीं वाणिज्य संकाय में कुमेल अली ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। शिवी जैन ने 95.4 प्रतिशत, पीयूष चैधरी ने 95.2 प्रतिशत तथा नकुल खंडेलवाल एवं हविश माहेश्वरी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के कुल 51 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 179 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में कुल 836 विशिष्ट योग्यताएं हासिल कीं।
विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की कार्यकुशलता, विद्वत्ता एवं श्रेष्ठ अध्यापन शैली के कारण विद्यालय प्रतिवर्ष उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है।
प्राचार्य संजय नरवारिया ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर उपप्राचार्य राजेश धाभाई सहित समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *