LOADING

Type to search

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में होगा जनजाति सांस्कृतिक समागम

socal

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में होगा जनजाति सांस्कृतिक समागम

Share

देशभर से डेढ़ लाख जनजातीय प्रतिनिधियों के जुटने की संभावना
उदयपुर, 14 मई:
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 24 मई 2026 को नई दिल्ली के लाल किला मैदान में विशाल “जनजाति सांस्कृतिक समागम” आयोजित किया जाएगा। आयोजन में देशभर की 500 से अधिक जनजातियों से जुड़े करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार जनजाति समाज पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राजधानी दिल्ली में अपनी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के साथ एकत्रित होगा।
पांच स्थानों से निकलेगी सांस्कृतिक शोभायात्रा
राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजकिशोर हांसदा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत, जनजातीय संस्कृति और सामाजिक समरसता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुषों की भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि शोभायात्राएं दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थलों से निकलकर लाल किले पर पहुंचेंगी, जहां विशाल जनसभा आयोजित होगी। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य संदेश “तू मैं एक रक्त, वनवासी-ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी” रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *