LOADING

Type to search

17 मई से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य आयोजन

socal

17 मई से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य आयोजन

Share

रासेश्वरी देवी के श्रीमुख से प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक होंगे प्रवचन
उदयपुर, 15 मई:
ब्रज गोपिका धाम सोसाइटी की ओर से 17 से 25 मई तक सेक्टर-13 स्थित आशीष वाटिका में “पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में परम पूजनीया रासेश्वरी देवी श्रीमद्भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन देंगी।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दीदी आराध्या, दीदी राधिका और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रवचन होंगे। रासेश्वरी देवी, जगद्गुरु स्वामी कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका हैं और देश-विदेश में सनातन वैदिक धर्म का संदेश प्रसारित कर रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि प्रवचन श्रृंखला में श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के माध्यम से भक्ति, आत्मा, मानव जीवन के उद्देश्य और आध्यात्मिक सिद्धांतों का सरल व्याख्यान किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *