LOADING

Type to search

20 मई को दवा विक्रेताओं का राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा

Business

20 मई को दवा विक्रेताओं का राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा

Share

ई-फार्मेसी और ‘डीप डिस्काउंट’ नीति के विरोध में सड़क पर उतरेंगे केमिस्ट
उदयपुर, 16 मई:
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई को देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि अवैध ई-फार्मेसी, ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और बड़े कॉरपोरेट घरानों की ‘डीप डिस्काउंट’ नीति से देश के 12.40 लाख केमिस्ट और करीब 5 करोड़ लोगों की आजीविका संकट में आ गई है।
संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार ने दवा व्यापार से जुड़े गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। एआईओसीडी के अनुसार बिना भौतिक सत्यापन ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ रहा है, जिससे जनस्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
‘डीप डिस्काउंट’ से छोटे केमिस्ट प्रभावित
संगठन का आरोप है कि बड़े कॉरपोरेट संस्थान भारी छूट देकर छोटे व्यापारियों को बाजार से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में दवाओं की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। आईओसीडी अध्यक्ष जे.एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि यदि 20 मई तक सरकार ने मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *