LOADING

Type to search

अगले 7 दिन में चमकेगी लेक सिटी, निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश

Local

अगले 7 दिन में चमकेगी लेक सिटी, निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश

Share

उदयपुर में स्वच्छता अभियान को नई रफ्तार
उदयपुर, 16 मई:
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उदयपुर शहर में स्वच्छता अभियान को नई गति देने के लिए प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने नगर निगम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, जनजागरूकता और आगामी सात दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
के.के. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप उदयपुर को प्रदेश का आदर्श स्वच्छ शहर बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले सात दिनों में सभी वार्डों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और कॉलोनियों में विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर की तस्वीर बदली जाए।
‘लेक सिटी बनेगी क्लीन सिटी’
गुप्ता ने कहा कि पर्यटन नगरी उदयपुर की पहचान उसकी स्वच्छता और सुंदरता से जुड़ी है। शहर में आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिले, यह नगर निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पांच प्रमुख बिंदुओं पर फोकस
बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण, नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैलियों पर रोक और खाली प्लॉट्स में फैली गंदगी हटाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सुबह 10:30 बजे तक शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित हो।
शहर को हराभरा बनाने की तैयारी
गुलाब बाग और गोरधन सागर जैसे उद्यानों की नियमित सफाई, फव्वारों के संचालन, झीलों में गंदा पानी रोकने और इस वर्ष 10 हजार पेड़ लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई। साथ ही सीवरेज लाइन और कचरा यार्ड की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *