LOADING

Type to search

31 मई को होगा सहस्त्र ओदीच्य समाज का परिचय सम्मेलन

socal

31 मई को होगा सहस्त्र ओदीच्य समाज का परिचय सम्मेलन

Share

65 युवक-युवतियों का अब तक पंजीकरण, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
उदयपुर, 17 मई
: सहस्त्र ओदीच्य समाज उदयपुर कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक रविवार को सेक्टर-14 स्थित समाज भवन में अध्यक्ष इंदिरा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 31 मई 2026 को होने वाले विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब तक करीब 65 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
परिचय सम्मेलन 31 मई को सुबह 9 बजे से समाज भवन में आयोजित होगा। इसमें युवक-युवतियों का परिचय, आपसी विचार-विमर्श और कुंडली मिलान की व्यवस्था भी रहेगी।
बैठक का संचालन महासचिव राहुल व्यास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष दिनेश दामोदर लाल दवे ने दिया। बैठक में समाज के कई पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *