LOADING

Type to search

‘उदयपुरी प्योर वेज’ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

Business

‘उदयपुरी प्योर वेज’ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

Share

उदयपुर, 17 मई: फतेहसागर झील की मनमोहक पाल पर स्थित ‘दक्ष द फतेह रिट्रीट’ में ‘उदयपुरी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन प्रसिद्ध शेफ विमल धर एवं शेफ संगीता धर द्वारा किया गया। शाही आतिथय, आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सुंदरता के अद्भुत संगम ने उद्घाटन समारोह को खास बना दिया।
59 आलीशान कमरों से सुसज्जित यह प्रीमियम रिट्रीट अवकाश और व्यावसायिक यात्रियों के लिए लक्ज़री एवं आराम का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। यहां 200 मेहमानों की क्षमता वाला भव्य बैंक्वेट हॉल, 6000 वर्गफुट का खूबसूरत गार्डन, पर्याप्त कार पार्किंग और फतेहसागर झील के मनोरम दृश्यों से सजा शानदार रूफटॉप रेस्टोरेंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस ने मेहमानों के अनुभव को और अधिक यादगार बना दिया।
इस अवसर पर ‘दक्ष रिसॉर्ट’ के प्रबंध निदेशक कौशल रायचूरा तथा ‘आचमन ग्रुप ऑफ होटल्स’ के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार रुड़की विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि, व्यवसायिक सहयोगी एवं शुभचिंतकों ने भाग लेकर नई प्रॉपर्टी की भव्यता और उत्कृष्ट सुविधाओं की सराहना की।
अपने प्राइम लोकेशन, प्रीमियम सुविधाओं और शानदार मेहमाननवाज़ी के साथ ‘दक्ष द फतेह रिट्रीट’ स्थित ‘उदयपुरी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ आने वाले समय में उदयपुर का प्रमुख डाइनिंग, सेलिब्रेशन और हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन बनने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *