LOADING

Type to search

आकाशवाणी उदयपुर की वॉकाथॉन आज

Local

आकाशवाणी उदयपुर की वॉकाथॉन आज

Share

उदयपुर 19 मई: आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आकाशवाणी उदयपुर मंगलवार को एक वॉकाथॉन का आयोजन कर रहा है। यह वॉकाथॉन फतेहसागर ओवरफ्लो पॉइंट से आरंभ होकर यूआईटी सर्किल के रास्ते उपकार स्टोर होते हुए पंचवटी सर्किल के रास्ते भारतीय लोक कला मंडल के सामने से गुजरते हुए आकाशवाणी मोहता पार्क कार्यालय में संपन्न होगी। उप महानिदेशक (आकाशवाणी और दूरदर्शन) राजेंद्र नाहर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आकाशवाणी की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्ष पर्यंत किये जा रहे हैं। नाहर ने बताया कि इस वॉकाथॉन में केंद्र का स्टाफ और समनुदेशिती भाग लेंगे। यह वॉकाथॉन सुबह 6.15 बजे शुरू होगी। बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए रास्ते में जल ओआरएस सहित पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *