LOADING

Type to search

“हम-तुम युगल गीत” संध्या ने बांधा समां

Local

“हम-तुम युगल गीत” संध्या ने बांधा समां

Share

उदयपुर, 18 मई: सुरों की मंडली द्वारा अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित “हम-तुम युगल गीत” कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम साबित हुआ। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने रोमांटिक और सदाबहार युगल गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना भाटी मौजूद रहीं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को मंच देने के साथ संगीत प्रेमियों को जोड़ने का कार्य करते हैं। सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। आयोजन में शहर के कई कलाकारों ने अपनी गायकी से समां बांधा और कार्यक्रम देर रात तक संगीत रस में डूबा रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *