LOADING

Type to search

संग्रहालय दिवस पर कला और संवाद का आयोजन

Local

संग्रहालय दिवस पर कला और संवाद का आयोजन

Share

उदयपुर, 18 मई: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सिटी पैलेस संग्रहालय में “आर्ट इन डायलॉग: यूनाइटिंग द वॉइसेज़” कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के कलाकारों ने कला और संस्कृति के माध्यम से एकता का संदेश दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि संग्रहालय केवल धरोहरों के संरक्षक नहीं, बल्कि मानव सभ्यता को जोड़ने वाले जीवंत केंद्र हैं। कार्यक्रम में विभिन्न कला माध्यमों से जुड़े कलाकारों ने सहभागिता निभाई और संवाद के जरिए सांस्कृतिक समन्वय का संदेश दिया। फाउंडेशन के सीईओ डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य कला के जरिए समाज में सकारात्मक संवाद और सांस्कृतिक समझ को मजबूत करना है। कार्यक्रम में कलाकारों की रचनाओं को सराहा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *