ब्राइडल मेकअप सेमिनार आज
Share
उदयपुर, 18 मई: शुभारंभ फाउंडेशन की ओर से 19 मई को उदयपुर के अशोका ग्रीन में “राजवाड़ा ब्राइडल मेकअप एवं क्रिएटिव ग्लैम मेकअप” विषय पर भव्य सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान सहित कई शहरों से ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट भाग लेंगे। सेमिनार की मुख्य शिक्षिका प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अंकिता श्रीवास्तव रहेंगी, जो ब्राइडल मेकअप और आधुनिक ग्लैम लुक्स की लाइव तकनीकें सिखाएंगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को ब्यूटी इंडस्ट्री की आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल और रिटर्न गिफ्ट भी दिए जाएंगे। संस्था के संस्थापक नवनीत ओझा ने बताया कि शुभारंभ फाउंडेशन लंबे समय से स्किल डेवलपमेंट और ब्यूटी एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
