मोबाइल टावर में लगी आग
Share
उदयपुर, 18 मई: चित्रकूट नगर स्थित पीएफ कार्यालय के बाहर लगे मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार दोपहर करीब एक बजे टावर से धुआं और आग की लपटें उठती देख कार्यालय कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग तेजी से फैलने लगी तो केयरटेकर कुलदीप सिंह राठौड़ और चंद्र प्रकाश ने कार्यालय में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कर्मचारियों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया। बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने पूरी तरह आग पर काबू पाया। पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
