LOADING

Type to search

जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल

Local

जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल

Share

उदयपुर, 18 मई: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत उदयपुर जिले में मकान सूचीकरण और चिन्हिकरण कार्य शुरू हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इस दौरान नागरिकों से कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन और घरेलू सुविधाओं से जुड़े सवाल शामिल हैं। जिला जनगणना अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार आमजन को सही और स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य है। साथ ही जनगणना कर्मियों को घर में प्रवेश की अनुमति भी देनी होगी। असहयोग या बाधा पहुंचाने पर दंड का प्रावधान है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने नागरिकों से जनगणना अभियान में सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *