LOADING

Type to search

रेस्टोरेंट की आड़ में कॉलेज स्टूडेंट्स को बेच रहा था गांजा

crime

रेस्टोरेंट की आड़ में कॉलेज स्टूडेंट्स को बेच रहा था गांजा

Share

उदयपुर, 18 मई: उदयपुर में एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गीतांजली मेडिकल कॉलेज के पास संचालित एक रेस्टोरेंट से गांजा बरामद कर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कॉलेज स्टूडेंट्स को नशे की सप्लाई कर रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड ने रेस्टोरेंट के किचन में संदिग्ध स्थान पर संकेत दिए, जिसके बाद तलाशी लेने पर प्लास्टिक थैली में रखा 351.3 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने हिरणमगरी सेक्टर-4 निवासी 19 वर्षीय गगन मेनारिया को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रेस्टोरेंट की आड़ में युवाओं को मादक पदार्थ बेच रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *