LOADING

Type to search

रिश्वतखोर एएसआई पूर्व में हो चुका सस्पेंड-लाइन हाजिर

crime

रिश्वतखोर एएसआई पूर्व में हो चुका सस्पेंड-लाइन हाजिर

Share

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
उदयपुर, 18 मई:
उदयपुर के प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील विश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद उसके पुराने विवाद भी फिर चर्चा में आ गए हैं। एसीबी कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी परिवादी को रेप केस में फंसाने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। रविवार शाम शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिजॉर्ट की पार्किंग में एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी टीम से हाथ छुड़ाकर सफाई देने की कोशिश करता रहा।
सूत्रों के अनुसार एएसआई सुनील विश्नोई के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उस पर गंभीर मामलों में आरोपियों को छोड़ने, जांच में अनियमितता बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों से पहुंच बताकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप लगे थे। हेड कांस्टेबल रहते उसे सस्पेंड भी किया गया था। बाद में एएसआई बनने के बाद एक मामले में लाइन हाजिर और दूसरे मामले में लापरवाही पर थाने से हटाकर डीएसपी कार्यालय भेजा गया था। बावजूद इसके उसके कार्यशैली में सुधार नहीं आया।
इंस्टाग्राम रील और फिल्मी किरदार से भी चर्चा में
सुनील विश्नोई सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहा है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 51 हजार फॉलोवर बताए जा रहे हैं, जहां वह पुलिस वर्दी में रील और वीडियो पोस्ट करता था। उसने प्रतापगढ़ जिले की घटना पर बनी फिल्म ‘सागवान’ में भी एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई थी। एसीबी के अनुसार आरोपी ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *