अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Share
उदयपुर, 19 मई: अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गंगापुर स्थित एक वाटिका में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्याम सुंदर दास महाराज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतवर्ष अध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व विधायक गायत्री देवी और विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की।
इस अवसर पर वृक्षम अमृतम संस्थान उदयपुर के संरक्षक एवं राजसमंद गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल व्यास को प्रदेश संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने समाज में संगठन विस्तार, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
समारोह में कैलाश शर्मा कुरज वाले, इंदर राज शर्मा, कैलाश शर्मा करौई वाले सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन मौजूद रहे। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन गोपी किशन व्यास ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम संयोजक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
