LOADING

Type to search

“गद्दार वो हैं जिन्होंने धारा 370 और राम मंदिर का विरोध किया”

political

“गद्दार वो हैं जिन्होंने धारा 370 और राम मंदिर का विरोध किया”

Share

राहुल गांधी के बयान पर सीपी जोशी का पलटवार
उदयपुर, 20 मई:
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को “गद्दार” कहना लोकतंत्र और जनता के जनादेश का अपमान है।
सांसद जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है और पार्टी ने हमेशा देश की एकता, सुरक्षा और संस्कृति को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि “गद्दार वो नहीं जिन्होंने धारा 370 हटाकर आतंकवाद और अलगाववाद पर प्रहार किया, बल्कि वो हैं जिन्होंने इसका विरोध किया।”
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराया, जबकि कांग्रेस ने वर्षों तक इसका विरोध किया। जोशी ने कांग्रेस पर सेना का अपमान करने, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता लगातार नकार रही है, इसलिए अब वे तथ्यों और मुद्दों की राजनीति छोड़कर स्तरहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “यह नया भारत है, जहां जनता परिवार नहीं, काम देखती है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *