LOADING

Type to search

जयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पतंजलि योग समिति कार्यशाला में भाग लेकर उदयपुर की टीम लौटी

socal

जयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पतंजलि योग समिति कार्यशाला में भाग लेकर उदयपुर की टीम लौटी

Share


उदयपुर, 20 मई:
महिला पतंजलि योग समिति, राजस्थान द्वारा 16 व 17 मई 2026 को जयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रभारी श्रीमती सरिता गुर्जर के सान्निध्य में हुआ। इस कार्यशाला में उदयपुर से श्रीमती तारा चौहान, राज कार्यकारिणी के नेतृत्व में श्रीमती मंजुला शर्मा (जिला प्रभारी), श्रीमती पुष्पा लोढ़ा (महामंत्री), श्रीमती मीना शर्मा (संगठन मंत्री), श्रीमती कमलेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष) तथा श्रीमती सीमा कुमावत और ज्योति नायर सहित अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया।
मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में योग, यज्ञ, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वदेशी उत्पाद और भारतीय शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योग एवं भारतीय संस्कृति से जोड़कर एक स्वस्थ, संस्कारित तथा आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना था।
17 मई की सुबह कार्यशाला में हरिद्वार से लाइव जुड़कर साध्वी दीदी देवप्रिया जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, कार्ययोजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य प्रभारी सरिता दीदी ने विभिन्न जिलों की समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके संभावित समाधान बताए।
राजस्थान के 41 जिलों से 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लिया।
रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंदित होकर नृत्य किया।
उदयपुर जिला प्रभारी श्रीमती मंजुला शर्मा ने बताया कि उदयपुर की टीम ने 18 – 19 मई को जयपुर के निकटवर्ती योग केंद्रों का भ्रमण कर 20 मई को उदयपुर लौटीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *