LOADING

Type to search

डॉ. प्रदीप कुमावत को मिला “भारत शिक्षा रत्न अवार्ड”

education

डॉ. प्रदीप कुमावत को मिला “भारत शिक्षा रत्न अवार्ड”

Share


उदयपुर, 23 मई :
शिक्षा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उदयपुर के शिक्षाविद् डॉ. प्रदीप कुमावत को नई दिल्ली में “भारत शिक्षा रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने उन्हें रजत पट्टिका और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता साध्वी निरंजना ज्योति ने की। कार्यक्रम में डॉ. कुमावत के शिक्षा और भारतीय इतिहास चेतना के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की गई। सम्मान के बाद डॉ. कुमावत ने मुरली मनोहर जोशी को मेवाड़ की पगड़ी, तलवार और महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की। देशभर से सात शिक्षाविदों को इस समारोह में सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *