LOADING

Type to search

मारपीट में घायल युवक की 14 दिन बाद मौत

crime

मारपीट में घायल युवक की 14 दिन बाद मौत

Share

लड़की भगाने के विवाद में हुआ था हमला, हत्या के एंगल से जांच शुरू
डूंगरपुर, 23 मई :
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में लड़की को भगा ले जाने के विवाद में घायल युवक की 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उदयपुर के अस्पताल में शुक्रवार रात दम तोड़ने के बाद पुलिस ने अब मामले की हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ओडा बड़ा मडिया फला निवासी 28 वर्षीय तेजराम खराड़ी पर 6 मई को हमला हुआ था। बताया गया कि तेजराम का भाई कल्पेश एक लड़की को भगा ले गया था। इसी विवाद को लेकर लड़की पक्ष के लोग कल्पेश के घर पहुंचे थे। आरोप है कि बाद में वे लाठी, पत्थर और लोहे के पाइप लेकर दोबारा घर पहुंचे और तेजराम पर हमला कर दिया।
घटना के समय तेजराम अपने पिता रामा के साथ घर की दीवार का काम कर रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर घायल तेजराम को पहले डूंगरपुर और बाद में उदयपुर रेफर किया गया, जहां सिर का ऑपरेशन हुआ, लेकिन शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *