LOADING

Type to search

पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंचा सर्वे दल

Local

पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंचा सर्वे दल

Share

10 किलोमीटर पैदल चलकर 60 मकानों का किया सूचीकरण
राजसमंद, 23 मई:
राजसमंद जिले की चारभुजा तहसील के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र स्थित रूपनगर गांव में मकान सूचीकरण सर्वे दल ने कठिन परिस्थितियों के बीच 10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सर्वे कार्य पूरा किया। घने जंगल, पथरीले रास्ते और जंगली जानवरों के खतरे के बावजूद टीम ने करीब 7 घंटे में 60 मकानों का सर्वे किया।
ग्राम पंचायत मानावतों का गुड़ा के अंतर्गत आने वाला रूपनगर गांव पहाड़ियों और जंगलों के बीच बसा हुआ है। हाउस लिस्टिंग ब्लॉक-74 के तहत यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम होने से कर्मचारियों को समूह में पहुंचना पड़ा। सुपरवाइजर रूप सिंह मीणा के नेतृत्व में खुशहाल दास वैष्णव, कमलपुरी गोस्वामी, वकू सिंह परमार और सिद्धार्थ सांदु सहित टीम ने अभियान चलाया।
सर्वे में अधिकांश मकान बंद मिले, जबकि कई परिवार कच्चे मकानों में रहते पाए गए। टीम ने सजना देवी गमेती के घर पहुंचकर 34 बिंदुओं की प्रश्नावली के आधार पर भौतिक सुविधाओं का सत्यापन किया। अभियान सुबह शुरू होकर शाम तक चला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *