LOADING

Type to search

भूमि विकास बैंक चुनाव में हंगामा, पुलिस-भाजपा आमने-सामने

political

भूमि विकास बैंक चुनाव में हंगामा, पुलिस-भाजपा आमने-सामने

Share

उदयपुर, 29 मई: उदयपुर भूमि विकास बैंक के चुनाव परिणामों के दौरान गुरुवार को बड़ा हंगामा हो गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा के समय बैंक परिसर के बाहर भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
दोपहर करीब सवा तीन बजे चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस समर्थित मथुरेश नागदा को अध्यक्ष और करण सिंह को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया। घोषणा होते ही कांग्रेस समर्थकों ने नारेबाजी और आतिशबाजी की, वहीं नागदा तीसरी बार बैंक के अध्यक्ष बने।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने बैंक परिसर को घेर लिया और चैनल गेट बंद कर दिया। केवल निर्वाचित सदस्यों को ही अंदर प्रवेश दिया गया। मौके पर डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ और भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार ने स्थिति संभाली।
चुनाव प्रक्रिया पर भाजपा ने जताई आपत्ति
भाजपा समर्थकों ने गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और मतदान स्थगित करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी कि यह चुनाव उच्च न्यायालय के आदेश और सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कराया जा रहा है।
तनाव बढ़ा, धक्का-मुक्की की स्थिति
समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, जिस पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हो गई। बाद में पुलिस ने सभी को गेट क्षेत्र से नीचे उतारकर स्थिति नियंत्रित की।
जीत के बाद समर्थकों में उत्साह
परिणाम घोषित होने के बाद मथुरेश नागदा के बाहर आते ही कांग्रेस समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला और पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने कहा कि यह जीत संगठन की एकता का परिणाम है।

मुख्य बिंदु

  • मथुरेश नागदा तीसरी बार अध्यक्ष बने
  • करण सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए
  • चुनाव के दौरान गेट पर हंगामा और धक्का-मुक्की
  • पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की
Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *