LOADING

Type to search

आधार कार्ड में अब संशोधन आसान, रोज 400 से अधिक लोगों को मिलेगी सुविधा

Local

आधार कार्ड में अब संशोधन आसान, रोज 400 से अधिक लोगों को मिलेगी सुविधा

Share

उदयपुर, 31 मई: आधार कार्ड बनवाने या उसमें किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए अब उदयपुरवासियों को लंबी कतारों और बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के तहत हिरण मगरी सेक्टर-8 स्थित ‘द विमला हाइट्स’ में नए आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां प्रतिदिन 400 से अधिक लोगों को सेवाएं प्रदान करने की क्षमता है।
इस आधुनिक केंद्र में नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी और आधार संबंधी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकेंगे।
शनिवार और रविवार को भी खुलेगा केन्द्र
नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र को शनिवार और रविवार को भी संचालित किया जाएगा। केंद्र का समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। पूरी तरह डिजिटल और कॉर्पोरेट शैली में विकसित इस केंद्र में हेल्प डेस्क, टोकन डेस्क, वेरिफायर काउंटर और ऑपरेटर केबिन की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नकद भुगतान के लिए कैश काउंटर, विशेष सेवाओं के लिए वैल्यू एडेड सर्विसेज डेस्क तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अलग शिकायत अधिकारी काउंटर भी स्थापित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र आधार सेवाओं को अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *