LOADING

Type to search

आयुष पोखरा ने जीता कांस्य पदक

Sports

आयुष पोखरा ने जीता कांस्य पदक

Share


उदयपुर, 01 जून: नई दिल्ली में आयोजित मसल मनिया नेचुरल चैंपियनशिप-2026 में उदयपुर के आयुष पोखरा ने मेन्स फिजिक वर्ग में कांस्य पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया है। देशभर से आए करीब 20 प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में आयुष ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी संतुलित मांसपेशीय संरचना, स्टेज प्रेजेंस और उत्कृष्ट कंडीशनिंग ने निर्णायकों को प्रभावित किया। वर्षों के कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास का परिणाम रही इस सफलता पर खेल और फिटनेस जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। आयुष की उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *