LOADING

Type to search

राजकुमार कच्छारा बने तेरापंथ सभा अध्यक्ष

socal

राजकुमार कच्छारा बने तेरापंथ सभा अध्यक्ष

Share

उदयपुर, 01 जून: श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर का वार्षिक अधिवेशन और चुनाव भुवाना स्थित महाप्रज्ञ विहार में संपन्न हुआ। बैठक में वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण सर्वसम्मति से पारित किया गया। चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश मेहता और प्रकाश सुराणा की देखरेख में हुए मतदान में राजकुमार कच्छारा ने कमल नाहटा को पराजित कर वर्ष 2026-28 के लिए अध्यक्ष पद हासिल किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलचंद चतरावत और कार्यसमिति सदस्य सुरेशचंद्र दक पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए श्रावक समाज का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *