LOADING

Type to search

डीपीएस छात्रों का जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन

education

डीपीएस छात्रों का जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन

Share


उदयपुर, 01 जून: दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के छह विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस-2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। वैभव कच्छारा ने ऑल इंडिया रैंक 1903, देव गहलोत ने 3213, काव्य चिराग कोठारी ने 12492 तथा दक्षिता अग्रवाल ने 12795 रैंक हासिल की। इसके अलावा अहोना सेन और श्रेष्ठ शर्मा भी परीक्षा में सफल रहे। प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। प्राचार्य संजय नरवरिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ यह उपलब्धि हासिल कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *