LOADING

Type to search

फतेहनगर मोक्षधाम में शुरू हुई अस्थि लॉकर सुविधा

socal

फतेहनगर मोक्षधाम में शुरू हुई अस्थि लॉकर सुविधा

Share

फतेहनगर, 2 जून: फतेहनगर में मोक्ष धाम विकास कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थि लॉकर व्यवस्था शुरू की है। यह सुविधा उन परिवारों के लिए राहत लेकर आई है जो किसी कारणवश अपने प्रियजनों की अस्थियों का तत्काल विसर्जन नहीं कर पाते। अब वे अस्थियों को सुरक्षित रूप से लॉकर में संरक्षित रख सकेंगे और सुविधानुसार हरिद्वार या अन्य तीर्थस्थलों पर जाकर विधि-विधान से विसर्जन कर सकेंगे। कमेटी ने बताया कि यह व्यवस्था समाज सेवा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। अस्थि लॉकर की सुविधा शिव गंगा परिवार (गोयल ट्रांसपोर्ट परिवार) के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। मोक्ष धाम विकास कमेटी ने इस सहयोग के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया तथा इसे समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया। साथ ही नगरवासियों से आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *