LOADING

Type to search

टीचिंग एसोसिएट भर्ती में टीएसपी आरक्षण की उठाई मांग

Uncategorized

टीचिंग एसोसिएट भर्ती में टीएसपी आरक्षण की उठाई मांग

Share

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सीएम को लिखा पत्र
उदयपुर, 3 जून:
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी (राजसेस) में टीचिंग एसोसिएट संविदा भर्ती-2026 में अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के अभ्यर्थियों को आरक्षण देने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर भर्ती विज्ञापन में आवश्यक संशोधन करने का आग्रह किया है। सांसद का कहना है कि इस निर्णय से अनुसूचित क्षेत्र के महाविद्यालयों में अध्ययनरत लगभग एक लाख विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
डॉ. रावत ने पत्र में उल्लेख किया है कि संविधान की पंचम अनुसूची एवं राज्यपाल द्वारा जारी विशेष प्रावधानों के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षा संस्थानों और सरकारी सेवाओं में स्थानीय अभ्यर्थियों को आरक्षण का अधिकार प्राप्त है। राज्य की अन्य भर्ती परीक्षाओं तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी की संविदा भर्तियों में भी यह व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने मांग की कि टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण देने के साथ अनुभव में 30 प्रतिशत वेटेज तथा आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाए। इस विषय पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी से भी चर्चा हुई है, जिन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *