LOADING

Type to search

विद्यापीठ के कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

Uncategorized

विद्यापीठ के कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

Share

गत 14 साल से हैं इसी पद पर
उदयपुर, 3 जून:
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत का कार्यकाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रावधानों के तहत एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। कुलाधिपति भंवरलाल गुर्जर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रो. सारंगदेवोत के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने पिछले 14 वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता और संस्थान के विकास को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कुलाधिपति ने बताया कि पंडित जनार्दन राय नागर द्वारा वर्ष 1937 में मात्र तीन रुपये और किराये के भवन से शुरू की गई संस्था आज 80 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट और 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों के साथ एक विशाल शिक्षण संस्थान का रूप ले चुकी है। विश्वविद्यालय में 69 से अधिक यूजीसी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
प्रो. सारंगदेवोत के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, कौशल विकास तथा ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षणिक विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके कार्यकाल विस्तार का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *