LOADING

Type to search

सेवा का संकल्प बना मानवता का उत्सव

Uncategorized

सेवा का संकल्प बना मानवता का उत्सव

Share

उदयपुर, 4 जून: मानव सेवा समिति और कल्पतरू ग्रुप के सहयोग से एमबी हॉस्पिटल परिसर स्थित सहरिया धर्मशाला में जरूरतमंदों और रोगियों के परिजनों के लिए भोजन सेवा आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों को भोजन कराया गया। कल्पतरू ग्रुप के नवीन और अरुणा पारीवाला के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मानव सेवा समिति ने पारीवाला दंपती का सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी सेवाभावी पहलें समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं तथा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *