LOADING

Type to search

साधना नागर को मिली पीएचडी उपाधि

education

साधना नागर को मिली पीएचडी उपाधि

Share

उदयपुर, 4 जून: पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ नर्सिंग की शोधार्थी साधना नागर को ग्रामीण बच्चों के पोषण संबंधी अध्ययन पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध उदयपुर के चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की पोषण स्थिति के मूल्यांकन पर आधारित है, जो स्वास्थ्य नीति निर्माण में उपयोगी साबित होगा। साधना नागर ने बताया कि जीवन के पहले पांच वर्ष बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। शोध के निष्कर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने, अभिभावकों को सही जानकारी देने और नर्सिंग स्टाफ को कुपोषण की प्रारंभिक पहचान में मदद करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. यू.एस. परिहार, रिसर्च डीन डॉ. आर.के. पालीवाल सहित अनेक चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *