LOADING

Type to search

पेड़ से गिरा युवक, गर्दन में घुसी लकड़ी

Local

पेड़ से गिरा युवक, गर्दन में घुसी लकड़ी

Share

सूखी लकड़ी काटते समय हादसा, गंभीर हालत में उदयपुर रेफर
बांसवाड़ा, 4 जून:
जिले के गरनावट गांव में एक दर्दनाक हादसे में पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियां काट रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डाल टूटने से नीचे गिरते समय टूटी हुई लकड़ी का नुकीला हिस्सा उसकी गर्दन में धंस गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया।
डाल टूटते ही बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार गरनावट निवासी तोलाराम पुत्र हुरजी निनामा पेड़ पर बैठकर कुल्हाड़ी से सूखी लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान जिस डाल पर वह बैठा था, वह अचानक टूट गई। संतुलन बिगड़ने से तोलाराम नीचे गिर पड़ा और टूटे हुए लकड़ी के टुकड़े का नुकीला हिस्सा उसकी गर्दन में जा धंसा।
रक्तस्राव से हालत हुई गंभीर
घटना के बाद युवक दर्द से तड़पने लगा और गर्दन से लगातार खून बहता रहा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तत्काल एमजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गर्दन में गंभीर अंदरूनी चोट और अधिक रक्तस्राव को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *